अग्निवीर 5 साल बाद होंगे बेरोजगार

पीलीभीत। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अग्नि वीर योजना पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है। पीलीभीत के सिमरिया गांव में जन संवाद के दौरान उन्होंने कहा 5 साल बाद अग्नि वीर के युवा गांव में बेरोजगार घूमेंगे। नया रोजगार संविदा पर है। संविदा कर्मी,आशा बहू,शिक्षामित्र,आंगनबाड़ी के कर्मचारी पहले से ही दुखी हैं। उनका मानदेय 8 से 10 साल से नहीं बढ़ा है ना ही स्थाईकरण होने की संभावना है। पेंशन, बीमा का कोई लाभ नहीं है। वरुण गांधी ने कहा अग्निवीर के तहत भर्ती होने वाले युवाओं को निर्धारित समय के बाद नौकरी से बाहर कर दिया जाएगा। गांव में उनका रोजगार नहीं मिलेगा। क्या ऐसे में देश और वर्दी का अपमान नहीं होगा। इससे युवाओं का मनोबल गिरेगा। आखिर देश की सरकार चाहती क्या है। हम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रहते हैं तो कहते हैं कि भारत युवा है और युवाओं का भारत देश है लेकिन हमारे देश के युवाओं को कहीं ना कहीं सरकार अपंग बनाना चाहती है। अग्निवीर 5 साल बाद होंगे बेरोजगार

Related Articles

Back to top button