खतौली विधानसभा उपचुनाव में अधिकार सेना के प्रत्याशी के समर्थन उतरेंगे

खतौली विधानसभा उपचुनाव में अधिकार सेना के प्रत्याशी के समर्थन उतरेंगे प्रदेशभर के जोनल व मंडल कोऑर्डिनेटर।

लखनऊ। खतौली विधानसभा उपचुनाव में अधिकार सेना के जोनल व मंडल कोऑर्डिनेटर समेत सभी जिला अध्यक्ष पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद यूसुफ के समर्थन में प्रचार करने जाएंगे। इस आशय के निर्देश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने परिपत्र जारी कर दिए हैं।

पार्टी के पश्चिमी क्षेत्र प्रमुख सुनील कुमार त्यागी को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं जोनल कोआर्डिनेटर डीएसपी मिश्र व मंडल कोआर्डिनेटर केशव दुबे उप प्रभारी के रूप में चुनाव संचालन का कार्य देखेंगे।

पार्टी के युवा कार्यकर्ता मोहम्मद यूसुफ इस उपचुनाव में अधिकार सेना के प्रत्याशी हैं, जिनके नामांकन मैं पार्टी अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर स्वयं मुजफ्फरनगर गए थे। प्रत्याशी मौहम्मद यूसुफ पार्टियों की नीतियों के साथ अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनका चुनाव निशान गन्ना किसान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button