नशीली दवाओं के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार

थाना सोनौली पुलिस द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवाओं (मादक पदार्थ) के साथ अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने व जनपद मे मादक पदार्थों की तस्करी व परिवहन के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना सोनौली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान जरिये मुखबीर खास प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्ता- मिला मल्लाह (उम्र 51 वर्ष) पत्नी पंचम मल्लाह नि0 वार्ड नं0 12 डोलबैजवा थाना धकधकई जिला रुपनदेही राष्ट्र नेपाल को भगवानपुर बाजार थाना सोनौली से विभिन्न प्रकार की प्रतिबंधित नशीली दवाओं 1050 एम्पुल के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध मे थाना सोनौली पर मु0अ0सं0-24/2021, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय किया गया ।

विवरण अभियुक्ता-
मिला मल्लाह (उम्र 51 वर्ष) पत्नी पंचम मल्लाह नि0 वार्ड नं0 12 डोलबैजवा थाना धकधकई जिला रुपनदेही, राष्ट्र नेपाल

बरामदगी-
विभिन्न प्रकार की नशीली दवायें 1050 एम्पुल

पुलिस टीम-
1– उ0नि0 दिलीप कुमार थाना सोनौली जनपद महराजगंज।
2– हे0का0 रामानन्द यादव थाना सोनौली जनपद महराजगंज।
3– का0 प्रतीक कुमार थाना सोनौली जनपद महराजगंज।
4– अमित कुमार ए/सी एसएसबी 22 BN
5– हे0का0 वीर वसैया हिरामत एसएसबी 22 BN
6– म0आ0 लक्ष्मी थापा एसएसबी 22 BN

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button