Sunday, May 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश सत्यापन से मिलेगा आसरा आवास

सत्यापन से मिलेगा आसरा आवास

660

लखनऊ।  परियोजना अधिकारी डूडा, लखनऊ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार द्वारा गठित समिति के माध्यम से आसरा आवास योजनान्तर्गत लॉटरी द्वारा चयनित लाभार्थियों की मौके पर स्थलीय जाँच का सत्यापन कराया जा रहा है। लॉटरी प्रक्रिया द्वारा चयनित भवन आवंटित लाभार्थियों को निर्देशित किया जाता है कि सत्यापन हेतु अधिकारी/कर्मचारी को इस सत्यापन के कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। सहयोग न दिये जाने की स्थिति में आपके भवन आवंटन को निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं आपकी होगी।


 इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के अन्तर्गत यदि कोई भी कर्मी बिना पहचान पत्र के आपसे सम्पर्क करता है तो उस व्यक्ति को कोई भी जानकारी न दें उपरोक्त दानो योजनायें पूर्णता निःशुल्क है। यदि कोई भी व्यक्ति आपसे धनराशि की मांग करता है तो आप कार्यालय में सम्पर्क कर सूचित करें ताकि सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्व विधिक कार्यवाही की जा सकें।