Facebook Instagram Telegram Twitter Youtube
Sign in
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • विशेष
  • साहित्य जगत
  • स्वास्थ्य
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ई पत्रिका
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
संपर्क करें
Password recovery
Recover your password
Search
Logo
Friday, October 31, 2025
Facebook
Twitter
Youtube
Logo
Advertisement
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • विशेष
  • साहित्य जगत
  • स्वास्थ्य
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ई पत्रिका
  • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
Home उत्तर प्रदेश ई-स्टाम्प को सुरक्षित बनाएगी सरकार
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

ई-स्टाम्प को सुरक्षित बनाएगी सरकार

By
Nishpaksh Dastak
-
June 24, 2024
145
Share
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Print
Telegram
    ई-स्टाम्प को सुरक्षित बनाएगी सरकार
    ई-स्टाम्प को सुरक्षित बनाएगी सरकार

    ई-स्टाम्प को और अधिक सुरक्षित बनाएगी योगी सरकार। कई नये फीचर्स के साथ जल्द ऑनलाइन उपलब्ध होंगे ई-स्टाम्प। सरकार ने कर ली है सुरक्षित ई-स्टाम्प के बिक्री की तैयारी। जाली स्टाम्प पेपर के भय से मिलेगी पूरी तरह से मुक्ति। शुरुआत में छोटी रकम के ई-स्टाम्प पेपर के जरिए योगी सरकार करेगी बड़ी शुरुआत। ई-स्टाम्प को सुरक्षित बनाएगी सरकार

    लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश में ई-स्टाम्प को और अधिक सुरक्षित बनाने जा रही है। इसके लिए स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुरुआत में छोटी रकम के ई-स्टाम्प के जरिए इस सुविधा का लाभ जनता को देने की तैयारी है। इन ई-स्टाम्प को आधार कार्ड के जरिए ऑनलाइन प्रमाणन के बाद पर्सनलाइज्ड करके उसी आधार कार्ड धारक के द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति के प्रयोग के लिए प्राप्त किया जा सकेगा। इससे जाली स्टाम्प के भय से पूरी तरह से मुक्ति मिल जाएगी। विभाग ई-स्टाम्प के नये प्रारूप की डिजाइन भी फाइनल कर चुका है।

    होंगे विशेष सिक्योरिटी फीचर्स

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर फिलहाल 100 रुपए से कम के ई-स्टाम्प को लेकर ये प्रयोग किया जाएगा। नये प्रारूप की रूपरेखा और ई-स्टाम्प को सुरक्षित रखने के लिए 9 प्रकार के विशेष नये सिक्योरिटी फीचर्स इस्तेमाल में लाए गये हैं। इसमें 1-डी बार कोड, स्टैटिक लाइन, एसडी अमाउंट, स्टैटिक एसडी अमाउंट, टेक्स्ट थ्रेड, एएसवाईएम सर्टिफिकेट आईडी, खरीददार का नाम, सिंगल लेयर लोगो, टेक्स्ट थ्रेड डेट, टेक्स्ट रिबन और बीजी का उपयोग किया गया है। इसके जरिए जाली स्टाम्प बनाना असंभव हो जाएगा।

    छोटे मूल्य के ई-स्टाम्प की रहती है सबसे अधिक मांग

    बता दें कि 10 रुपए के स्टाम्प पेपर के मुद्रण में तकरीबन 16 रुपए का खर्च आता है। इसमें कानपुर डिपो से उसके परिवहन की लागत भी शामिल है। छोटे मूल्य के स्टाम्प का प्रयोग अपेक्षाकृत अधिक होता है। शपथ पत्र, विभिन्न प्रकार की शासकीय योजनाओं, विद्यालय, महाविद्यालय में प्रवेश के वक्त, सेवायोजन में और लोक शिकायतों में छोटे मूल्य के स्टाम्प पेपर इस्तेमाल में लाए जाते हैं। 2023-24 के आंकड़ों पर गौर करें तो 100 रुपए से अधिक मूल्य के 47 लाख से अधिक ई-स्टाम्प जारी किये गये, वहीं 100 रुपए से कम मूल्य के 2 करोड़ 56 लाख से अधिक ई-स्टाम्प पेपर जारी किये जा चुके हैं। माना जाता है कि छोटे मूल्य के स्टाम्प पर आनुपातिक कमीशन कम होता है, ऐसे में अक्सर ऐसी शिकायतें भी मिलती हैं कि कुछ वेंडर छोटे मूल्य के स्टाम्प की कृत्रिम किल्लत बताकर कालाबाजारी का भी प्रयास करते हैं। अब छोटे मूल्य के सुरक्षित ई-स्टाम्प की उपलब्धता के बाद इस प्रकार की परेशानियों से भी निजात मिलेगी। ई-स्टाम्प को सुरक्षित बनाएगी सरकार

    • TAGS
    • agra
    • ASYMCertificateID
    • BuyerName
    • Chief Minister
    • enjoy
    • eStamp
    • Haryanagovernment
    • LightandSoundShow
    • RamlalaDarbar
    • SdAmount
    • Secure
    • SingleLayerLogo
    • StaticLine
    • StaticSdAmount
    • TextRibbon
    • TextThread
    • TextThreadDate
    • tourists
    Facebook
    Twitter
    WhatsApp
    Email
    Print
    Telegram
      Previous articleरामलला दरबार में हरियाणा सरकार
      Next articleग्लोबल ब्रांडिंग का माध्यम बनेगा महाकुंभ
      Nishpaksh Dastak
      Nishpaksh Dastak
      http://nishpakshdastak.com

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      बलरामपुर अस्पताल:बिना डॉक्टरों के कार्डियोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग

      बलरामपुर अस्पताल:बिना डॉक्टरों के कार्डियोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग

      गन्ना और राजनीति का संगम: योगी का नया चुनावी फार्मूला

      गन्ना और राजनीति का संगम: योगी का नया चुनावी फार्मूला

      अन्नदाता किसान खुशहाल और समृद्ध होंगे-मुख्यमंत्री

      अन्नदाता किसान खुशहाल और समृद्ध होंगे-मुख्यमंत्री

      स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं, अस्थमा एलर्जी दूर भगाएं: ब्रजेश पाठक

      स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं,अस्थमा एलर्जी दूर भगाएं: ब्रजेश पाठक

      पुलिस अफसर करेंगे स्वैच्छिक रक्तदान

      पुलिस अफसर करेंगे स्वैच्छिक रक्तदान

      अंबिका लॉ कॉलेज से कानूनी शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

      गजरौला,बागपत,मोरना और सेमीखेड़ा की चीनी मिलों का होगा क्षमता विस्तार

      चीनी मिलों पर 2200 करोड़ से अधिक धनराशि बकाया

      अपराध छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़े बंदी:राजपाल

      अपराध छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़े बंदी:राजपाल

      बुलंदशहर:महिला अधीक्षक की तानाशाही से अधिकारियों कर्मियों में दहशत

      बुलंदशहर:महिला अधीक्षक की तानाशाही से अधिकारियों कर्मियों में दहशत

      रामायण काल की झलक दिखाएगा पुष्पक विमान

      रामायण काल की झलक दिखाएगा पुष्पक विमान

      जनता ने सपा को रिजेक्ट कर दिया-सूर्य प्रताप शाही

      जनता ने सपा को रिजेक्ट कर दिया-सूर्य प्रताप शाही

      यूपी में तैयार होगी डिजिटल कृषि नीति-मुख्यमंत्री

      यूपी में तैयार होगी डिजिटल कृषि नीति-मुख्यमंत्री

      Magazine

      Popular Posts

      • All
      • Featured
      • All time popular
      More
        प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को समर्पित किया नव्य अयोध्या धाम

        प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को समर्पित किया नव्य अयोध्या धाम

        Nishpaksh Dastak - December 30, 2023 0
        प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को समर्पित किया नव्य अयोध्या धाम
        मिशन रोजगार: 5000 महिला परिचालकों की होगी भर्ती

        मिशन रोजगार: 5000 महिला परिचालकों की होगी भर्ती

        April 4, 2025

        14 से 20 सितम्बर तक सेवा ही संकल्प के साथ काम...

        September 12, 2020

        अब तक के प्रमुख समाचार……

        August 13, 2022
        महिलाओं को सशक्त कर रही योगी सरकार

        महिलाओं को सशक्त कर रही योगी सरकार

        November 22, 2024

        Breaking News

        राजनीति में ब्राह्मणों की वापसी या रणनीति?

        Nishpaksh Dastak - October 31, 2025 0
        उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपनी कम ताकत को लेकर चुनाव पूर्व पार्टियों पर दबाव बनाने वाले ब्राह्मण समुदाय के लिए खुशखबरी यह रही कि...
        बलरामपुर अस्पताल:बिना डॉक्टरों के कार्डियोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग

        बलरामपुर अस्पताल:बिना डॉक्टरों के कार्डियोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग

        Nishpaksh Dastak - October 31, 2025 0
        बलरामपुरअस्पताल कार्डियोलाजी और न्यूरोलाजी विभाग में नहीं हैं चिकित्सक, विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी, इलाज पर संकट। बलरामपुर अस्पताल:बिना डॉक्टरों के कार्डियोलॉजी और...
        गन्ना और राजनीति का संगम: योगी का नया चुनावी फार्मूला

        गन्ना और राजनीति का संगम: योगी का नया चुनावी फार्मूला

        Nishpaksh Dastak - October 30, 2025 0
        योगी का गन्ना मंत्र, किसानों को राहत और सहयोगियों संग चुनावी तालमेल की मिठास। उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री...
        अन्नदाता किसान खुशहाल और समृद्ध होंगे-मुख्यमंत्री

        अन्नदाता किसान खुशहाल और समृद्ध होंगे-मुख्यमंत्री

        Nishpaksh Dastak - October 30, 2025 0
        मुख्यमंत्री ने गन्ना किसानों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोपाष्टमी पर्व तथा गन्ना किसानों को...
        स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं, अस्थमा एलर्जी दूर भगाएं: ब्रजेश पाठक

        स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं,अस्थमा एलर्जी दूर भगाएं: ब्रजेश पाठक

        Nishpaksh Dastak - October 30, 2025 0
        स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं, अस्थमा एलर्जी दूर भगाएं। उप मुख्यमंत्री ने केजीएमयू में 59वें आईसीएएआईकॉन का किया शुभारंभ, कहा- चलाए जा रहे जागरूकता अभियान। लखनऊ।...
        Logo

        ABOUT US

        मानव मन भावनाओं का अथाह सागर है।प्रतिपल उठती भावुक लहरें एक नये मंथन को जन्म देती हैं, एक नये विचार का आविर्भाव करती हैं। 'मेरी अभिव्यक्तियाँ' भावनाओं के मंथन को शाब्दिक रूप मे व्यक्त कर पाने का एक प्रयास है....

        Read More >>

        FOLLOW US

        Facebook
        Twitter
        Youtube

        Copyright © All rights reserved Nishpakshdastak

        • Cookies-Policy
        • Privacy Policy
        • Disclaimer
        • Contact Us