Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
Home राष्ट्रीय लड़कियों को सुरक्षित माहौल देने का लें संकल्प-अरविंद

लड़कियों को सुरक्षित माहौल देने का लें संकल्प-अरविंद

276

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सभी लोगों से लड़कियों को एक ऐसी दुनिया प्रदान करने का संकल्प लेने की अपील की जो सुरक्षित, समान तथा प्रगतिशील हो और अवसरों से भी भरपूर हो।

केजरीवाल ने 11 अक्टूबर को मनाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर आज अपने संदेश में इस आशय की अपील की। वर्ष 2012 मेें संयुक्त राष्ट्र ने भी इस दिन को बालिका दिवस के तौर पर घोषित किया। इसे अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया,“बालिका के इस अंतरराष्ट्रीय दिवस पर, आइए हम अपनी लड़कियों को एक ऐसी दुनिया प्रदान करने का संकल्प लें जो सुरक्षित, समान एवं प्रगतिशील और अवसरों से भरपूर हो। बालिका दिवस।” इस बार के अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का विषय ‘मेरी आवाज, हमारा समान भविष्य’ है।