Monday, February 16, 2026
Advertisement
Home राष्ट्रीय हाथरस की घटना पर राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना...

हाथरस की घटना पर राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा

262

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाथरस कि घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पुलिस ने कहा कि किसी का बलात्कार नहीं हुआ क्योंकि उनके लिए तथा अनेक अन्य भारतीयों के लिए तो वह (हाथरस मामले की पीड़ित) ‘‘कोई थी ही नहीं” गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित युवती की कथित सामूहिक बलात्कार के बाद मौत हो गई थी। गांधी ने ट्वीट में कहा कि शर्मनाक सच तो यह है कि अनेक भारतीय लोग दलितों, मुस्लिमों और आदिवासियों को इंसान ही नहीं मानते। 

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री और उनकी पुलिस ने कहा कि किसी का बलात्कार नहीं हुआ क्योंकि उनके लिए तथा अनेक अन्य भारतीयों के लिए तो वह ‘कोई थी ही नहीं” उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक मीडिया रिपोर्ट भी साझा की जिसमें सवाल किया गया है कि पुलिस बलात्कार से इनकार क्यों कर रही है जब युवती ने खुद बलात्कार के बारे में कहा था। हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार की शिकार 19 वर्षीय दलित लड़की की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी।

पुलिस बलात्कार से इनकार क्यों कर रही है जब युवती ने खुद बलात्कार के बारे में कहा था। हाथरस में कथित गैंगरेप की शिकार 19 वर्षीय दलित लड़की की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने देर रात लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया था, आरोप है कि इसके लिए पीड़ित परिवार की अनुमति नहीं ली गई। इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की खासी आलोचना हो रही है।