असामाजिक तत्वों ने पूर्व सीएम के उद्घाटन वाला शिलावट तोड़ा

असामाजिक तत्वों ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के उद्घाटन वाला शिलावट तोड़ा।

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी को सूत्रों से ज्ञात हुआ 2 मई 2015 को तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी द्वारा मुरादाबाद की सेक्टर 15 ए में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए समाजवादी आवास के फ्लैट का उद्घाटन का शिलावट को किन्हीं अज्ञात असामाजिक शरारती तत्वो द्वारा लगा शिलावट को तोड़ दिया गया है।

सूचना मिलने के उपरांत ही समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष इकबाल अंसारी और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लेकर मौके पर पहुंचे और शिलावट को उठाकर महफूज स्थान पर रखवाया और शीघ्र उस शिलावट को उचित स्थान पर लगवाने की व्यवस्था की और प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में डाला।

इस मौके पर पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, राजकुमार प्रजापति, सलीम वारसी,शुएब हसन खान पाशा,जुबेर असद,लालू परवेज,कमरुज्जमा सैफी एड0, अमित शर्मा, दाऊद अंसारी,फहीम सैफी शमशाद आदि रहे।

Related Articles

Back to top button