Saturday, March 28, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस को विकास अच्छा नहीं लगता-मुख्यमंत्री

कांग्रेस को विकास अच्छा नहीं लगता-मुख्यमंत्री

283
कांग्रेस को विकास अच्छा नहीं लगता-मुख्यमंत्री
कांग्रेस को विकास अच्छा नहीं लगता-मुख्यमंत्री

कांग्रेस को विकास अच्छा नहीं लगता-मुख्यमंत्री भारत की प्रगति कांग्रेस को फूटी आंख नहीं सुहा रही, हार का ठीकरा ईवीएम फोड़ते हैं। कांग्रेस ने हमेशा देश को बांटने की राजनीति की, नक्सलवाद और आतंकवाद को दिया बढ़ावा।

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान कही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए 1780 करोड़ रुपए की परियोजनओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी को सीधे सीधे निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के कांग्रेस को विकास अच्छा नहीं लगता-मुख्यमंत्री वर्ष में भारत दुनिया के सबसे ताकतवर 20 देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। जो दुनिया में भारत की नई ताकत का अहसास कराता है। चाहे भौतिक विकास के नये प्रतिमान स्थापपित करना हो या आध्यात्मिक विकास को पुनर्स्थापित करना हो, देश ही नहीं दुनिया भारत की नई ताकत को देख रही है। पीएम के नेतृत्व में भारत दुनिया के सामने नई मिसाल बना है। भारत की प्रगति पर जहां एक तरफ दुनिया गौरव की अनुभूति कर रही है और इस मॉडल को अंगीकार करने के लिए लालायित है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनकी कई पीढ़ियों को यूपी ने नेतृत्व करने का मौका दिया वो जब यूपी से बाहर जाते हैं तो प्रदेश की और जब देश से बाहर जाते हैं तब भारत को कटघरे में खड़ा करते थे।

READ MORE-देश बांटने की राजनीति करती कांग्रेस-योगी

कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करके अपना उल्लू सीधा कर रही


मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस ईवीएम के जरिए 2004 और 2009 में उन्हें सरकार बनाने का सौभाग्य मिला, आज विपक्ष में आने के बाद उसी ईवीएम को वे कटघरे में खड़ा करते हैं। इन्हें भारत का विकास अच्छा नहीं लग रहा है। पीएम के प्रत्येक अभियान में हर स्तर पर बैरियर खड़ा करना इनकी आदत है। देश ने कल बखूबी देखा है कि अपने आप को भारत की सबसे पुरानी पार्टी कहने वाले नेताओं के द्वारा कैसे माननीय न्यायालय की अवमानना वाले वक्तव्य दिये जा रहे हैं। कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करके अपना उल्लू सीधा कर रही है। कांग्रेस ने देश के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा। जाति, धर्म, भाषा, मत-मजहब के नाम पर हमेशा से इन लोगों ने देश को विभाजित करने का प्रयास किया। इन्होंने अपने स्वार्थ के लिए नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया। विकास को खेमों में बांटने का प्रयास किया और अपने कार्यकाल में भष्टाचार के नये नये कीर्तिमान स्थापित किये। आज जब भारत वैश्विक स्तर पर छाने जा रहा है, तब इन्हें अच्छा नहीं लगा रहा। अब ये लोग देश को बदनाम करके इसकी प्रगति में रोड़ा डाल रहे हैं। कांग्रेस को विकास अच्छा नहीं लगता-मुख्यमंत्री