Sunday, February 8, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश इटावा भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर-शिवपाल

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर-शिवपाल

307
भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर-शिवपाल
भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर-शिवपाल

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर-शिवपाल

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए अधिकारियों को भ्रष्टाचारी करार दे दिया दिया। उन्होंने कहा कि हर विभाग में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है।इटावा सेंट जॉन कॉन्वेंट स्कूल (पीएसी गेट) का उद्घाटन करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि बीजेपी ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, ऊपर से लेकर नीचे तक हर जगह भ्रष्टाचार फैला है. उन्होंने कहा कि सरकार जात-पात के नाम पर लड़ाने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने इटावा की पीएसी कॉलोनी के पास स्कूल फीता काटकर स्कूल का उदघाटन किया।

READ MORE-UP BJP सह-प्रभारी पर ज़मीन हड़पने का आरोप..!

हर संस्था और यहां तक की न्यायपालिका में भी भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार नजर आ रहा है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमने 50 साल पहले तक का समय देखा है, जब आईएएस, आईपीएस अधिकारी कभी झूठ नहीं बोलते थे, लेकिन अब अधिकारियों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं । उन्होंने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार ऊपर से फैलता और नीचे तक जाता है यही इन दिनों उत्तर प्रदेश में आम बात बन गई है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए अधिकारियों को भ्रष्टाचारी करार दे दिया दिया. शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी है. बीजेपी ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. हर विभाग में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। इस अवसर पर अनुज मोंटी यादव, मनीष यादव पतरे,धनीराम मौर्य पूर्व अधीक्षण अभियंता, अजेंद्र सिंह गौर, देवेश पचौरी, श्री कृष्ण यादव पूर्व मंत्री, अमन पचौरी, योगेश त्रिपाठी, अमन जाटव, अनवार हुसैन, के के यादव, सीमा पाल, आलोक मिश्रा, स्वदेश पचौरी, राहुल गुप्ता, विनोद यादव, ऋषिकांत चतुर्वेदी, मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि मयंक विधौलिया ने किया। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर-शिवपाल