Thursday, February 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ अनन्या फाउंडेशन ने बच्चो को बांटे कपड़े

अनन्या फाउंडेशन ने बच्चो को बांटे कपड़े

353

अनन्या फाउंडेशन ने बच्चो को बांटे कपड़े

अनन्या फाउंडेशन ने गरीब बच्चो को बांटे गरम कपड़े। बच्चों को खिचड़ी और लड्डू भी दिए गए।

लखनऊ। शीत लहर का भीषड़ प्रचंड प्रकोप अपने चरम स्तर पर है, सूर्य देवता के दर्शन भी दुर्लभ हैं , ऐसी स्थिति में मकर संक्रांति के उपलक्ष में रविवार को प्रभात फाउंडेशन की अध्यक्षा मंजूलिका अस्थाना एवं अनन्या फाउंडेशन की अध्यक्षा नीलू श्रीवास्तव जी और उनकी प्यारी सखी श्रीमती रितु गुप्ता के सम्मिलित सहयोग से आज खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके साथ ही गरीब बच्चो को गरम कपड़े भी वितरित किए।

फाउंडेशन की मंजुलिका ने बताया कि बच्चो को ठंड में गर्मी का एहसास देती हुई गरमा गरम खिचड़ी , लईया के लड्डू व गरम कपड़ों के वितरित किए गए। इससे बच्चो और उनके और उनके परिवार के लोगो के मन प्रफुल्लित हो उठे। अनन्या फाउंडेशन एवं प्रभात फाउंडेशन का उद्देश्य गरीब, निर्धन , क्रपण लोगों की मदद करना है। इसी को देखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।