कुलियों के लिए बनाएंगे रैन बसेरे-विराज सागर दास

कुलियों के लिए बनाएंगे रैन बसेरे-विराज सागर दास

अखिलेश दास फाउंडेशन की ओर से कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर कुलियों के चेहरे पर खुशी की लहर। कुलियो के लिए रैन बसेरे का के इंतजाम का आश्वासन।

लखनऊ। राजधानी शहर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास मानव सेवा में सदैव सक्रिय रहते थे। आज उन्हीं के पद चिन्हों पर उनके सुपुत्र चलकर अपने पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। और उनके नाम से बनी अखिलेश दास फाउंडेशन जन सरोकार व मानव सेवा में पूरी तन्मयता के साथ जुटे रहते हैं। अखिलेश दास फाउंडेशन मानवता के दृष्टिगत मानव समाज को ठंड से बचाने के लिए लगातार तत्पर है।

बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन, तथा डॉ0 अखिलेश दास फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास जी ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर वहां मौजूद कुलियों को कंबल देकर उन्हें ठंड से बचाने का प्रयास किया। उन्होंन कहा कि मुझसे पूर्व मेरे पिता डॉ0 अखिलेश दास गुप्ता जी भी कुलियों के लिए हर वर्ष सम्मान समारोह किया करते थे उसी तरह मैं भी सम्मान समारोह का अयोजन करूंगा

अखिलेश दास फाउंडेशन लगातार जनता की सेवा करता रहता है। फाउंडेशन की ओर से शहर वासियों को ठंड से बचाने के लिए शहरों में जगह-जगह अलाव जलवाये जा रहे हैं जिसमें नाका चौराहा, मेडिकल कॉलेज एवं ट्रामा सेंटर के मुख्य द्वार, लॉरी कार्डियोलॉजी, बलरामपुर अस्पताल, होटल अवध क्लार्क के समाने, हनुमान सेतु, टाइम्स ऑफ इण्डिया चौराहा, सिविल अस्पताल के मुख्य द्वार, क्वीन मैरी हॉस्पिटल के बाहर, उदयगंज कैंट रोड़ प्रमुख जगह हैं।

READ MORE- निवेश के लिए उत्तर प्रदेश बन रहा उत्तम प्रदेश

विराज सागर दास ने कहा कि इस भीषण ठंड से राहत मिल सके ठंड की रातों में गरीबों के लिए बहुत भारी होती हैं। वह सोचते हैं कि किस तरह ठंड से बचा जा सके और ठिठुरते हुए रात न गुजरानी पडे़। बहुत से गरीब ठंड की रातों में खुले आसमान के नीचे कांपते- ठिठुरते हुए रात बिताने के लिए मजबूर रहते हैं। हालांकि ऐसे कई लोग है जो गरीबों को पीड़ा को समझते हुए नेक कार्य के लिए आगे आते हैं और गर्म कपड़े, कंबल के वितरण व अलाव आदि की व्यवस्था कर लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं और अखिलेश दास फाउंडेश इसके लिए संकल्पित है।

कुलियों के लिए बनाएंगे रैन बसेरे-विराज सागर दास

Related Articles

Back to top button