कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों ?

  • कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी पेट्रोल-डीजल इतना महंगा क्यों है ? – संजय सिंह
  • नगर निगम में चरम सीमा पर व्याप्त है भ्रष्टाचार, तेल चोरों को मिल रहा संरक्षण – संजय सिंह
  • नगर निगम में तेल चोरी मामले पर भाजपा नेता और अफसरों की मिलीभगत – संजय सिंह
  • कानपुर नगर निगम ने गायों को जंगल में फेंका, कुत्ते नोंचकर खा रहे -AAP सांसद संजय सिंह ने कहा हे राम “ये कैसा घोर पाप”

लखनऊ- उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं आप सांसद संजय सिंह ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है. सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीते 10 माह में कच्चे तेल का दाम सबसे कम हो गया है इसके बावजूद भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई गिरावट नहीं आई है. उन्होंने कहा कि जून के 116 डॉलर के मुकाबले अब प्रति बैरल पर क्रूड 89 डॉलर का हो गया है और वैश्विक राजनीतिक हालात को देखते हुए प्रति बैरल 70 डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. इसके बावजूद भी जनता को पेट्रोल और डीजल के खुदरा मूल्य में कोई भी राहत नहीं दी जा रही है यहां तक कि पेट्रोलियम मंत्रालय और तेल कंपनियों ने भी चुप्पी साध रखी है. केंद्र सरकार को आरोपों के घेरे में लेते हुए संजय सिंह ने कहा कि यह बड़े पैमाने का भ्रष्टाचार है जिससे जनता आहत हो रही है लेकिन सरकार केवल अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त है.

इसी संदर्भ में सांसद संजय सिंह ने राजधानी लखनऊ के नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में तथ्यात्मक आंकड़े रखते हुए बताया कि बारिश को गुजरे महीने बीत गए लेकिन नगर निगम अभी तक बारिश का जमा पानी निकाल रहा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम के भ्रष्ट कर्मचारी कागजों पर बाढ़ पंपिंग स्टेशन चलाकर डीजल चोरी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ज़ोन 6 टिकैतराय पंपिंग स्टेशन से 70 लीटर डीजल दिया जा रहा है. सांसद संजय सिंह ने बताया कि 22 गाड़ियों को 373 लीटर डीजल एक वाहन में ड्रम में भर कर दे दिया जाता है वह भी एक कच्चे स्लिप के आधार पर. उन्होंने बताया कि नगर निगम में बड़े पैमाने पर तेल चोरी का खेल चल रहा है और इसमें प्रति वर्ष दस करोड़ का घोटाला किया जा रहा है. संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम में पहले इस भ्रष्टाचार को कई बार उजागर किया जा चुका है लेकिन अधिकारियों और राज्य सरकार के बंदरबांट की वजह से इस में व्याप्त भ्रष्टाचार फल फूल रहा है.


आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि नगर निगम में तेल चोरी के मामले में अफसरों ने आज तक ना तो जीपीएस और ना ही व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम चलने दिया जिससे कि पता चल पाता कि तेल चोरी के इस गोरखधंधे में कितने लीटर तेल की खपत हो रही है. आप सांसद संजय सिंह ने कानपुर नगर निगम का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा जिस गाय को माता मानकर राजनीति करती है उसी के शासनकाल में कानपुर नगर निगम गायों को अवैध रूप से लाकर जंगलों में फेंक रही है जिन्हें कुत्ते नोच कर खा रहे हैं, इस पर सांसद संजय सिंह ने आक्रोशित होकर ट्वीट करते हुए कहा “हे राम यह कैसा घोर पाप है”. उन्होंने कहा नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए है निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है और भाजपा शासन में व्याप्त भ्रष्टाचार की समाप्ति के लिए ही आप हर सीट पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा केंद्र से लेकर राज्य तक जिस प्रकार की चोरी और गबन के मामले सामने आ रहे हैं उसको आम आदमी पार्टी ही समाप्त कर सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button