सपा सरकार में गुंडाराज की वजह से कारोबारी कर रहे थे पलायन-भूपेन्द्र सिंह चौधरी

सपा सरकार में जंगलराज के कारण निवेशक यूपी आने को तैयार नहीं थे, अखिलेश यादव को दिल्ली में निवेशकों से मुलाकात करनी पड़ी थी। सपा सरकार में गुंडाराज की वजह से कारोबारी कर रहे थे पलायन। सीएम योगी के नेतृत्व में आज देश और दुनिया के उद्योगपति उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे हैं, तो सपा नेता नकारात्मकता का माहौल बना रहे। सपा सरकार में अखिलेश यादव को प्रदेश में इंवेस्टर समिट करने की हिम्मत ही नहीं हुई थी।

हिमांशु दुबे

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नकारात्मकता सपा के डीएनए में है। सपा के गुंडाराज की वजह से प्रदेश से कारोबारी पलायन कर रहे थे, नए निवेशक आ नहीं रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज देश और दुनिया के उद्योगपति जब उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे हैं, तो सपा नेता नकारात्मकता का माहौल बना रहे हैं।


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में अखिलेश यादव को प्रदेश में इंवेस्टर समिट करने की हिम्मत ही नहीं हुई थी। सपा सरकार में जंगलराज के कारण कोई निवेशक यूपी में आने को तैयार नहीं था। इसलिए अखिलेश यादव को दिल्ली में निवेशकों से मुलाकात करनी पड़ी थी, लेकिन इसका भी कोई लाभ नहीं मिला। यह हकीकत सपा के शासनकाल की है। इसके बावजूद प्रदेश के विकास को सपा मुखिया पचा नहीं पा रहे हैं। एक तरफ पूरी सरकार एक टीम के रूप में प्रदेश को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने का कार्य कर रही है, तो दूसरी तरफ सपा नेता अपनी नकारात्मक राजनीति से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि जनता हकीकत से अच्छी तरह परिचित है और वह भाजपा की डबल इंजन सरकार के कार्यों पर लगातार मुहर लगा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button