मास्को से दिल्ली आने वाले विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप

मास्को से दिल्ली आने वाले विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप,बाद में खबर अफवाह निकली, जिससे फ्लाईट को 6 घंटे विलम्भ से रवाना किया गया।

रुस की राजधानी मॉस्को से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एक यात्री विमान में बम की धमकी के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतार लिया गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात मॉस्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम होने की धमकी भरा फोन आया था। इसके बाद इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित रूप से उतार दिया गया।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया, “मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम होने की सूचना कल रात मिली। फ्लाइट रात करीब 3.20 बजे दिल्ली में उतरी। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को विमान से उतार दिया गया।” सभी यात्रियों और चालक दल के लोगों के उतरने के बाद, दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की।

इससे पहले एक ईरानी यात्री विमान भारतीय एयरस्पेस में घुस गया जो ईरान से चीन जा रहा था। विमान में बम की सूचना के बाद उसने दिल्ली में विमान उतारने की इजाजत मांगी लेकिन भारतीय अधिकारियों ने उसे दिल्ली प्लेन उतारने की इजाजत नहीं दी। भारतीय वायु सेना ने इस विमान के पीछे सुखोई -30MKI (Sukhoi-30MKI) लगाकर इसे खदेड़ दिया। फिलहाल विमान चीन की तरफ रवाना हो गया है।

विमान में बम की खबर निकली अफवाह

इससे पहले अगस्त महीने में एक प्राइवेट जेट में बम की खबर के बाद चेन्नई से दुबई के लिए लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो विमान (6E 65) को 6 घंटे तक रुकना पड़ा। बाद में इंडिगो ने एक बयान जारी कर बताया कि बम की खबर अफवाह निकली और विमान को 6 घंटे की देरी से उड़ान भरनी पड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button