गोला गोकर्णनाथ सीट से सपा के उम्मीदवार होंगे विनय तिवारी

उप चुनाव में गोला गोकर्णनाथ सीट से सपा के विनय तिवारी होंगे उम्मीदवार। अरविंद गिरी के निधन से खाली हुई सीट पर पहले भाजपा फिर अब सपा ने घोषित किया प्रत्याशी।

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा के बाद समाजवादी पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। तीन नवंबर को होने वाले इस उप चुनाव के लिए अभी बसपा और कॉंग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है।

बीजेपी ने लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में होने वाले उप चुनाव के लिए पांच बार विधायक रहे स्वर्गीय अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरि को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घोषित करने के बाद समाजवादी पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी घोषित किया।

समाजवादी पार्टी ने विनय तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। इसकी अधिकृत घोषणा कर दी गई है। लखीमपुर खीरी की राजनीति में लम्बे समय से सक्रिय विनय तिवारी ने वर्ष 2000 में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा। इसके बाद 2006 में पत्नी रेखा तिवारी को चुनाव लड़वाया, लेकिन दोनों को हार झेलनी पड़ी।

विनय तिवारी ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2012 में परिसीमन के बाद बनी 139 गोला विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया था। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में 2012 में विनय तिवारी ने जीत दर्ज की थी। नई विधानसभा की पहली जीत विनय ने समाजवादी पार्टी की झोली में डाली। इसके बाद वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी ने फिर से भरोसा जताया मगर भारतीय जनता पार्टी की लहर में अरविंद गिरि ने जीत दर्ज की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button