Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुँचे कानपुर,तीन दीं करेंगे प्रवास

संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुँचे कानपुर,तीन दीं करेंगे प्रवास

280

संघ प्रमुख मोहन भागवत आज कानपुर पहुंचे । दिल्ली हावड़ा राजधानी से पहुंचे मोहन भागवत 3 दिन के कानपुर प्रवास पर रहेंगे । इस दौरान मोहन भागवत नाना राव पार्क में बाल्मीकि समाज के सम्मेलन को संबोधित करेंगे ।

वीएसएसडी कॉलेज में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया है उसमें भी संघ प्रमुख शिरकत करेंगे । साथ ही संघ की अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेंगे । हालांकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से संघ प्रमुख का पूरा कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं किया गया है , लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कई मुद्दे संघ प्रमुख के समक्ष रखे जाएंगे ।आगामी गतिविधियों को देखते हुए रणनीति भी तय की जाएगी । मोहन भागवत के कानपुर प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ।