अयोध्या में 05 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन

अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर अयोध्या में दिनांक 05 अगस्त 2022 को प्रातः 10 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा०लि०, होली हर्ब्स काम एवं कल्यानी सोलर पावर प्रतिभाग करेंगी। ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा०लि० की शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास आयु 20 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। कल्यानी सोलर पावर के लिए शैक्षणिक योग्यता इण्टर पास एवं आयु 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल  sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण कराकर रोजगार मेला आई0डी0 6060 पर ऑनलाइन आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ उक्त दिनांक को कार्यालय में उपस्थित हों, इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है। उक्त जानकारी सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button