Saturday, April 18, 2026
Advertisement
Home समाज अन्य बड़ी खबरें स्कालरशिप के लिए पोर्टल पर करें आवेदन

स्कालरशिप के लिए पोर्टल पर करें आवेदन

448

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत द्वारा नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर संचालित अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्व, जैन एवं पारसी) के छात्र/छात्राओं हेतु प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में आनलाइन आवेदन करने, इंस्टीट्यूट नोडल सत्यापन एवं द्वितीय लेबल सत्यापन की समय सारिणी निर्गत की गयी है। प्री-मैट्रिक हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2022,  INO लेबल सत्यापन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2022, द्वितीय स्तरीय सत्यापन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 तथा पोस्ट-मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022, प्छव् लेबल सत्यापन की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2022, द्वितीय स्तरीय सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2022 है।

उन्होंने बताया कि जनपद अयोध्या के अल्पसंख्यक छात्र/छात्राएं जो सरकारी/निजी, शिक्षण संस्थाओं/मदरसों/पाॅलीटेक्निक/आई0टी0आई/महाविद्यालयों में अध्ययन कर रहे हो एवं पाठ्यक्रम न्यूनतम एक वर्ष की अवधि का हो और आवेदक पिछली कक्षा/बोर्ड की परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हो आनलाइन आवेदन कर सकते है। उक्त छात्रवृत्ति से सम्बंधित विस्तृत जानकारी हेतु पोर्टल scholarship.gov.in   पर अथवा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन अयोध्या में प्रत्येक कार्यदिवस में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते है। उक्त जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अयोध्या ने दी है।