कोरोना मरीजों की रिकार्ड तोड़ बढ़ोत्तरी

उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकार्ड तोड़ बढ़ोत्तरी,प्रदेश में आज कोरोना के 7103 नए मामले। लखनऊ में आज कोरोना के 1181 नए मामले। पिछले 24 घंटे में साढ़े 11 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच,भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 10 सितंबर तक कुल 5,40,97,975 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से गुरुवार को एक दिन में 11,63,542 नमूनों की जांच की गई। 

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 67,321 है। जो लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं उनकी संख्या 2,27,442 हो गई है। उत्तर प्रदेश में सरकारी क्षेत्र के आरटी-पीसीआर लैब में कल 50,076 टेस्ट किए गए। गुरुवार को प्रदेश में कुल 1,50,652 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 72,17,980 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। प्रदेश की पॉजिटिविटी रेट 4.14 प्रतिशत है।

उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा टेस्ट कर रहा है जबकि पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से आधा है। यह रेट प्रतिशत पॉजिटिव रेट के आधार पर है। मृत्यु दर भी नेशनल एवरेज से काफी कम है।योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि कोविड टेस्ट मामले में यूपी लगातार रच रहा है इतिहास। कल उत्तर प्रदेश में 150652 टेस्ट हुए और अब तक कुल टेस्ट 7217980 है। यह देश में सभी राज्यों से ज्यादा है। कल हुए 150652 टेस्ट में से 50000 टेस्ट rt-pcr और अधिकतर सरकारी लैब से हुए हैं। यह उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को पूरी गुणवत्ता से करने का निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवम् अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास पंचायती राज को लखनऊ के जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर आयुक्त के साथ बैठकर विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button