होमगार्ड विभाग में देर रात हुए तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के होमगार्ड विभाग में कल देर रात जनहित एवं प्रशासनिक हित में जिला कमाण्डेन्ट स्तर के अधिकारियों के तबादले किये गये। जारी आदेश में धीरेन्द्रनाथ सिंह जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड आजमगढ़ को जिला कमाण्डेन्ट होमगाडर््स फतेहगढ़ स्थानान्तरित किया गया। इसी प्रकार तेज प्रकाश को सहारनपुर से मुजफ्फरनगर, विजय कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर से सहारनपुर, शैलेन्द्र प्रताप सिंह को फतेहगढ़ से मथुरा, राघवेन्द्र शुक्ल को हरदोई से अयोध्या, चंदन सिंह को कन्नौज से गाजीपुर, विनोद कुमार द्विवेदी को सीतापुर से कौशाम्बी, विनोद कुमार शाक्य को जालौन से एटा, दिनेश ढींगरा को देवरिया से सीतापुर, मनोज कुमार (प्रथम) को उन्नाव से अम्बेडकरनगर एवं मनीष दुबे को अमरोहा से सोनभद्र जिला कमाण्डेन्ट होमगाडर््स के रूप में नवीन तैनाती दी गयी है।उक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्थानान्तरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अपने नवीन तैनाती स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें एवं इसकी सूचना होमगाडर््स मुख्यालय लखनऊ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button