Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश डिम्पल ने श्री हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना,भण्डारे का आयोजन

डिम्पल ने श्री हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना,भण्डारे का आयोजन

190

मंगलवार वीरवर हनुमान जी के विशेष दिन आज विक्रमादित्य मार्ग स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर के निकट पायल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी किन्नर महासभा की ओर से भण्डारे का आयोजन किया गया।पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने श्री हनुमान जी के मंदिर में पूजा अर्चना,आरती एवं भोग लगाकर भण्डारे का शुभारम्भ प्रसाद वितरित कर किया। मंदिर के पुजारी लालता प्रसाद शुक्ल ने विधिवत पूजन कराया। भण्डारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।लखनऊ में हनुमान जी के मंदिरों में ज्येष्ठ माह में विशेष उत्सव मनाया जाता है। मंगलवार को भक्तगण प्रसाद में छोला-चावल, पूड़ी-सब्जी, खीर, बूंदी, लड्डू, शरबत आदि का वितरण करते हैं। जेठ के मंगलवार पर विशेष आयोजन की यह परम्परा अब अन्य मंगलवार और शनिवार को भी निभाई जाने लगी है।