धूमधाम से मनाया लालू यादव का 75वां जन्मदिन

अजय सिंह

लखनऊ। राष्ट्रीय जनता दल मुख्यालय लखनऊ पर लालू प्रसाद यादव जी के 75 वा जन्मदिवस प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक सिंह के अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया जिसमें सभी पदाधिकारियों ने केक काटकर और छोटे बच्चों को भोजन कराया गया प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज हमारे नेता के जन्मदिन सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के तौर पर हम सब मना रहे हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हमारे नेता को स्वस्थ रखते हुए भगवान लंबी उम्र दे क्योंकि हमारा देश जिस बुरे दौर से गुजर रहा है उस दौर से माननीय श्री लालू प्रसाद यादव जी ही एकमात्र देश के नेता है जो उस बुरे दौर से निकाल सकते हैं और गरीब मजलूम युवाओं की आवाज बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ सकते हैं इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे और जन्मदिन की बधाइयां दी इस मौके पर महिला प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर ममता मेहरोत्रा प्रदेश महासचिव विद्युत सिंह आरके श्रीवास्तव मेहताब साबरी प्रियांशु श्रीवास्तव संगीता पाठक पिंकी पांडे संदीप कश्यप प्रतिभा कुमारी आकिब आर एन सिंह हिमांशी यादव अफरोज अहमद आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button