राष्ट्रीय रक्षा अकादमी हेतु सी.एम.एस. छात्र चयनित


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के छात्र शिवांश ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन.डी.ए.-2) में चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है। सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, ऑफीसर टास्क, मनोवैज्ञानिक परीक्षण, टीम कौशल, सामाजिक कौशल एवं चिकित्सा परीक्षण आदि के सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त करने की योग्यता अर्जित कर ली है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इन होनहार छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। शिवांश ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है।

सी.एम.एस. परिवार को अपने इस होनहार छात्र की सफलता एवं सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने के जज्बे पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है। यह बड़े गर्व की बात है कि
सी.एम.एस. के छात्र विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर सी.एम.एस. का गौरव बढ़ा रहे हैं। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उत्कृष्टता की ओर सतत् प्रयासरत रहने को प्रेरित करता है एवं इसी अनुरूप उन्हें भविष्य की चुनौतियों हेतु तैयार करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र आज विश्व स्तर पर अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button