पंजाबी महासभा भंडारे में शामिल हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

चारबाग छोटी लाइन मंदिर व आशियाना के खजाना मार्केट में भंडारे की धूम,सनातनी पंजाबी महासभा भंडारे में शामिल हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।


राकेश यादव

लखनऊ। आज सनातनी पंजाबी महासभा की ओर से चौथे मंगलवार को चारबाग छोटी लाइन रेलवे स्टेशन के सामने मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया।भंडारे का शुभारम्भ उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने अपने हाथों से लोगों को प्रसाद बांट कर किया ।भंडारे में पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा समेत अनेक प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। भंडारे में आलू पूडी, बूंदी, सूखी सब्जी एवं कच्ची लस्सी बांटी गई । प्रमुख रूप से भंडारा में संजय कत्याल, सनातनी पंजाबी महासभा के अध्यक्ष पिंकी विरमानी ,सचिव नवीन अरोड़ा ,कोषाध्यक्ष पम्मी छाबड़ा सुनील कालरा,नीरज जोहर, संजय गुलशन जोहर ,बंटी अबरोल,चंद्रशेखर भंडारी ,सतीश बत्रा एवम अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। भंडारे में लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता एवं अन्य सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर राजेंद्र सिंह दुआ, सोनु दुआ समेत अन्य लोगों ने कहा कि भक्तों की सेवा भी सबसे बड़ा धर्म है। उधर खजाना मार्केट आशियाना में एसएस कांस्ट्रैक्शन एवं खजाना व्यापार मंडल की ओर से शैलू श्रीवास्तव ने भी भंडारे का आयोजन किया। इसमें भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उधर भाजपा नेता भूमिका ककड़ ने अपने कार्यालय के समक्ष भंडारे का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button