वीरांगना झलकारी बाई महिला चिकित्सालय में पैथोलॉजी का लोकार्पण

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वीरांगना झलकारी बाई महिला चिकित्सालय, नवीनीकृत भूतल पैथोलॉजी का किया लोकार्पण ।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वीरांगना झलकारी बाई महिला चिकित्सालय, हजरतगंज लखनऊ के नवीनीकृत भूतल पैथोलॉजी का लोकार्पण किया। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी उपस्थित थे।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लोकार्पण करने के बाद अस्पताल का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में व्हील चेयर, स्टेचर की सुविधाओं, मरीज तथा उनके तीमारदारों के बैठने की समुचित व्यवस्था एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये। साथ ही चिकित्सालय में सीमित संसाधनो के साथ अच्छे तरीके से संपादित किए जा रहे कार्य हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, डा० रंजना खरे की प्रशंसा की एवं इसे और अधिक बेहतर करने हेतु कहा।


राज्यमंत्री माननीय मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि प्राइवेट चिकित्सालय की तुलना में सरकारी चिकित्सालयों में सीमित संसाधन होने के बावजूद भी समुचित एवं गुणवत्ता परक उपचार दिया जाता है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या अधिक होती है। सरकार का प्रयास है कि हर मरीज को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हों।इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा० रंजना खरे, चिकित्सा अधीक्षिका डा० दीपा शर्मा, पैथोलॉजिस्ट डा० संजय जायसवाल, डा० अंजली पन्त, डा० संध्या चौधरी, डा० उषा, डा० वान्या एवं निश्चेतक डा० डी० के० चौधरी भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button