सी0एम0एस0 चौक कैम्पस के तीन छात्रों को भारत सरकार द्वारा 12 लाख रूपये की स्कालरशिप

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चैक कैम्पस के तीन मेधावी छात्रों दिव्यांश भदौरिया, मलाइका मुजीब एवं सैयद मोहम्मद अब्बास जैदी को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 12 लाख रूपये की स्काॅलरशिप प्रदान की जायेगी, जिसमें प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी

हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों को यह स्काॅलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. चैक कैम्पस इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2020 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टाॅप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. की इन मेधावी छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button