निर्माणाधीन बाढ़ परियोजनाओं को मानसून से पूर्व पूरा करें-जलशक्ति मंत्री

जलशक्ति मंत्री ने सिल्ट सफाई, वर्तमान परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली।निर्माणाधीन बाढ़ परियोजनाओं को मानसून से पूर्व पूरा करें,जलशक्ति मंत्री ने बाढ़ से सम्बन्धित परियोजनाओं एवं कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक की।


लखनऊ। जलशक्ति मंत्री (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) स्वतंत्र देव सिंह ने आज यहां उदयगंज स्थित सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग मुख्यालय स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जलशक्ति मंत्री ने समीक्षा बैठक में बाढ़ से सम्बन्धित परियोजनाओं एवं बाढ़ से सम्बन्धित कार्यों, सील्ट सफाई, वर्तमान परियोजनाओं की भौतिक / वित्तीय प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर बुन्देलखण्ड क्षेत्र में कराये जा रहे कार्यों का विवरण, सिंचाई (यांत्रिक), परती भूमि विकास से संबंधित कार्यों के बारे में जानकारी ली और निर्देशित किया कि परियोजनाओं को निर्धारित समय अवधि में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए पूरा कराया जाए।जलशक्ति मंत्री ने अभियन्ताओं से कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कम लागत से नहरों को जोड़कर किसानों को पानी दे सकने के लिए एक योजना तैयार करके प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि परियोजना व शेष कार्यों का सम्पूर्ण विवरण प्रस्तुत करंे तथा नहरों में कितने गैप बचे हैं, उनको चिन्हित कर तत्काल कार्यवाही करें। उन्होंने नहरों की सिल्ट सफाई बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिये हैं।


श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्माणाधीन बाढ़ परियोजनाओं को बरसात के पूर्व पूरा कराएं तथा नवीन बाढ़ परियोजनाओं को भी समय से पूर्ण करें। उन्होंने मुख्यालय द्वारा गठित अधिकारियों की टीम द्वारा बाढ़ परियोजनाओं का नियमित रूप से मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया , जिससे परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मिलती रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फील्ड के सभी अधिकारी जेई, एई और एक्सीएन जनपदवार उनके क्षेत्र में कौन सी परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है, इसकी भी जानकारी मुख्यालय को प्रस्तुत करें तथा बाढ़ से सम्बंधित एक व्हाट्सअप ग्रुप भी बनाएं। उन्होंने डाटा सेंटर, कॉल सेंटर पर 05 अधिकारियों को लगातार जानकारी करने के भी निर्देश दिये हैं।


सिंचाई एवं जल संसाधन के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग ने मंत्री जी को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जायेगा। निर्माणाधीन योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जायेगा। राज्य मंत्री जलशक्ति रामकेश निषाद, विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन, अनिता सिंह वर्मा, प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह, प्रमुख अभियन्ता (परियोजना) मुश्ताक अहमद, प्रमुख अभियन्ता (परि0 एवं नियो0) एन0सी0 उपाध्याय, प्रमुख अभियन्ता (यांत्रिक) देवेन्द्र अग्रवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button