तालाब में नहाने गए तो लड़कों की डूबने से हुई मौत

प्रयागराज l खबर प्रयागराज जिले के सोरांव थाना अंतर्गत ग्राम रैया से हैं, जहां तालाब में नहाने गए दो नाबालिग लड़कों की डूबने से हुई मौतl आपको बता दें कि दीपक कुमार उम्र 07 वर्ष व अरविंद कुमार उम्र 09 वर्ष पुत्रगण केस लाल सरोज निवासी ग्राम रैया थाना सोरांव जनपद प्रयागराज दिनांक 8 मई 2022 को समय करीब शाम 4:00 बजे एक तालाब में नहाने गए थे, की नहाते वक्त वहां डूबने से दोनों भाइयों की मौत हो गईl सूचना मिलने पर पहुंची थाना सोरांव पुलिस वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय भारद्वाज, उपनिरीक्षक रविचंद्र, उप निरीक्षक सौरभ पांडे, उप निरीक्षक बृजेश कुमार मय फोर्स के साथ आनन-फानन में दोनों लड़कों को एस.आर.एन. हॉस्पिटल प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button