Saturday, May 2, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश परशुराम जयंती पर चेतना डेंटल में हुआ विशाल भंडारा

परशुराम जयंती पर चेतना डेंटल में हुआ विशाल भंडारा

247

परशुराम जयंती पर चेतना डेंटल में हुआ विशाल भंडारा।बड़ी संख्या में मलिन बस्तियों के बच्चों व महिलाओं ने की भागीदारी।

राकेश यादव

लखनऊ। आशियाना कालोनी के सेक्टर एन स्थित चेतना डेंटल हॉस्पिटल में परशुराम जयंती के मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में कालोनी के आसपास की मलिम बस्तियों के बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।चेतना डेंटल हॉस्पिटल के प्रोपराइटर व डॉ. संजीव अवस्थी ने बताया कि परशुराम जयंती पर पहले पूर्जा अर्चना हुई। इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ भंडारा शुरू हुआ। इस बार भंडारे में कालोनी के आसपास झुग्गी-झोपडिय़ों में रहने वालें बच्चों को प्रसाद के रूप में भोजन कराया जाएगा। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ यह भंडारा दोपहर बाद तक चला। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने शिरकत की। श्री अवस्थी ने बताया कि हमारा उद्देश्य गरीब बच्चों के चेहरों पर खुशी देखना है। ऐसे आयोजनों ने आत्मिक संतुष्टिï मिलती है। उधर दूसरी ओर आलमबाग के मौनी मंदिर परिसर में भी भव्य भंडारें का आयोजन हुआ। इस मौके पर आगंतुकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद त्रिपाठी गुड्डू त्रिपाठी, आशियाना परिवार के संयोजक एवं अध्यक्ष आरडी द्विवेदी, पर्यावरण विद् चंदभूषण तिवारी, डॉ. शशांक अवस्थी, डा. चेतना अवस्थी द्विवेदी, डॉ. राजकिशोर अवस्थी, रेनू अवस्थी समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओ व बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक डॉ. संजीव अवस्थी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।