अखिलेश सिंह संयुक्त परिषद क प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत

अखिलेश सिंह को संयुक्त परिषद का प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी मनोनीत किया गया।

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने एक विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की संबद्धता ग्रहण कर लिया है।

 संघ के अध्यक्ष अखलेश सिंह के अनुरोध पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की वाराणसी मंडल की बैठक में उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ को राज कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबद्धता प्रदान कर दी गई है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण  संस्थान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने अपने साथियों के साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी को अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह एवम् पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान  किया।

 संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया है कि अखिलेश सिंह की कर्मठता एवं उनके जुझारुपन को देखते हुए संयुक्त परिषद में उनको प्रदेश  मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी का दायित्व सौंपा है।

आई टी आई कर्मचारी संघ की मांगों पर चर्चा करते हुए  संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया कि आईटीआई कर्मचारियों की पदोन्नत कराने, सत्र का लाभ देने, 33% कोटा समाप्त करने की मांग के संबंध में शीघ्र ही मुख्य सचिव से वार्ता कर निर्णय कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button