नशा तस्कर गिरफ्तार,125 ग्राम चरस बरामद

नशा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 125 ग्राम चरस बरामद ।

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के आदेश के अनक्रुम मे पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे अपराधियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना कुतबुशेर जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 04.02.2022 को अभियुक्त राजू सैनी पुत्र रहतुलाल नि0 गली नं0 6 शारदानगर थाना कु0शेर जनपद सहारनपुर* को शिव मंदिर के पास मोहल्ला शारदानगर से समय करीब 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 125 ग्राम नाजायज चरस बरामद की गयी। अभियुक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0स0 159/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।…न्यूज़ ऑफ इंडिया ( एजेंसी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button