जेलों को आधुनिक कैमरों से करें लैश-धर्मवीर प्रजापति

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को किया जाय चाक-चौबन्द।हुनरमंद कैदियों की प्रतिभा का उपयोग करके राजस्व प्राप्त किया जाय।जेलों को आधुनिक कैमरों से करें लैश।

लखनऊ। कारागर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने जेलों के सुरक्षा व्यवस्था, चाक-चौबन्द किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टि से जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही समय के हिसाब से सुरक्षा उपकरणों को हमेशा क्रियाशील बनाये रखने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से विचाराधीन कैदियों की सूचनी उपलब्ध कराने को कहा है।

अपराध की अंधेरी गलियों काे छाेड़ अब अपराधी उजियारे की ओर लौैटने लगे हैं। समाज की मुख्य धारा में आने के लिए उत्तर प्रदेश जेल में बंद कैदी लगातार प्रयास कर रहे हैं। समाज का हिस्सा बनने के लिए इन दिनों कारागार में सजा भुगत रहे कई कैदी अपने हुनर काे निखारने में लगे हैं।गुस्से में आकर की गई गलती पर पछतावा करने के साथ ही अपने हुनर काे कहीं भूल ना जाएं इसके लिए जेल के अंदर ही अपनी कला काे निखारे रहे हैं।

श्री प्रजापति कल बुधवार को कारागार मुख्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जेलों में स्थापित किये गये कैमरों को बदलकर नये कैमरे लग वाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कैदियों की सृजनात्मक क्षमता का अधिकतम उपयोग करते हुए उनके अन्दर की कला को प्रोत्साहित किये जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बहुत से कैदी सिलाई, कढ़ाई, बुनाई में काफी कुशल व दक्ष होते हैं उनकी प्रतिभा का कुशल प्रयोग किया जाना चाहिए। उनके उत्पादों को बाजारों में बेचकर राजस्व अर्जन किया जा सकता है।धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जेलों में बन्द कैदियों से नियमित अन्तराल पर संवाद करें। इससे उनकी मनोदशा में सुधार होगा एवं जेल परिसर का माहौल भी बेहतर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button