शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड में किया गया गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस द्वारा 03 शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड में किया गया गिरफ्तार।

सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर, सहारनपुर पुलिस द्वारा 03 शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 01 सैन्ट्रो कार, 01 नाजायज चाकू व अवैध असलहा/कारतूस बरामद किये गए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा वांछित/वारन्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, सहारनपुर के निकट पर्यवेक्षण में व एच.एन सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 25.04.2022 को समय 15.30 बजे ढमोला नदी जेल चुंगी वाले पुल से नुमाईश कैम्प के पास से अभि0 1-आरिफ पुत्र नफीश अहमद निवासी अम्बा बिहार थाना कोतवाली नगर जिला मुजफ्फरनगर हाल पता मौ0 बिलास पुर थाना मण्डी जिला मुजफ्फरनगर (वकील के मकान में किराये पर) व 2-आशीष पुत्र शिवकुमार निवासी मीरपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर, 3-शुऐब राना पुत्र अफजल निवासी सुजडू थाना कोतवाली नगर जिला मुजफ्फनगर को बाद पुलिस मुठभेड गिरफ्तार किया गया। इनके दो साथी मोके से फरार हो गये। जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगणो के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर, 01 अदद मैगजीन व 01 कारतूस जिन्दा .32 बोर, 01 अदद चाकू, 01 अदद ADHESIVE TAPE व 01 अदद सैन्ट्रो कार नम्बर DL4CND0615 इन्जन नम्बर G4HG7M183302 चैचिस नं0 MALAA51HR7M146134 बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।…..न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button