पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर । थाना रामपुर मनिहारान पुलिस की पिकअप सवार गोतस्करों से मुठभेड़ हुई , जवाबी फायरिंग में 01 गोतस्कर घायल गिरफ्तार, पुलिस पार्टी द्वारा काम्बिंग के दौरान 02 अन्य बदमाशों को भी किया गिरफ्तार किया गया है , मौके से एक जिन्दा बछिया, गोकशी के उपकरण, रस्सा, कुल्हाडी, महेन्द्रा पिकअप गाड़ी व अवैध असलहा कारतूस पुलिस ने बरामद किये हैं ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा जनपद में गोतस्करो के विरुद्व चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 25-04-2022 को थाना रामपुर मनिहारान पुलिस की दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से ग्राम सैफपुर जाने वाले रास्ते के खेतों के रास्ते पर महेन्द्रा पिकअप गाड़ी में सवार गोतस्करो से मुठभेड़ हो गई। पुलिस पार्टी ने बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग का मुॅहतोड़ जवाब दिया।

पुलिस व गोतस्करो के बीच हुई फायरिंग में 01 गोतस्कर घायल हो गया तथा पुलिस पार्टी द्वारा घायल अभियुक्त तथा कॉम्बिंग के दौरान 02 अन्य बदमाशों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई हैं, जबकि गिरफ्तार अभियुक्तों का 01 अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी हेतु काम्बिंग की जा रही हैं। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से महेन्द्रा पिकअप गाड़ी नं0 यूके 07 सीए-2032, 01 जिन्दा बछिया, गोकशी के उपकरण, रस्सा, कुल्हाड़ी, 01 छुरी, 02 अवैध तमंचे 315 बोर, 02 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये हैं। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को मौके से प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त सचिन पुत्र सतपाल के विरुद्व जनपद सहारनपुर के थाना कोतवाली नगर, थाना गंगोह, थाना गागलहेड़ी, थाना चिलकाना, थाना जनकपुरी व थाना तीतरो पर लूट, चोरी आदि अपराधों के तहत दर्जनो मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्व थाना रामपुर मनिहारान पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1-सचिन पुत्र सतपाल निवासी ग्राम जन्धेड़ा समसपुर थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर। (घायल)
2-अनस पुत्र इनाम निवासी ग्राम मोहनपुर गाडा थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर।
3-यशपाल पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम भांकला थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर।

बरामदगी का विवरणः-
1-महेन्द्रा पिकअप गाड़ी नं0 यूके 07 सीए-2032।
2-01 जिन्दा बछिया।
3-गोकशी के उपकरण रस्सा, कुल्हाड़ी, 01 छुरी।
4-02 अवैध तमंचे 315 बोर।
5-02 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button