Wednesday, April 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुण्डन संस्कार मे शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम

मुण्डन संस्कार मे शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम

210

लखनऊ/मलिहाबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश डॉ0 दिनेश शर्मा सोमवार दोपहर एक निजी कार्यक्रम मुण्डन संस्कार मे शामिल होने देवम लान मलिहाबाद पहुंचे साथ ही क्षेत्र के अन्य भाजपा नेताओं से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी।दोपहर पाठकगंज मे अपनी बहन संध्या पाठक के घर पहुंचे।यहां पर शांतनु पाठक कार्तिकेय पाठक सुमित पाठक,अनादि पाठक राजीव तिवारी,प्रमोद पाठक आदि परिजनों के साथ मिलकर कुलदेवी की पूजा अर्चना के उपरांत कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

देवम लान मे लान के संचालक विकास पाठक ने दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम डॉक्टर शर्मा भावपूर्ण होकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सैय्यद खलील अहमद,पूर्व ब्लाक प्रमुखपति अनिल सिंह चौहान,उमाकांत गुप्ता,बबलू सिंह,विशाल पाठक,मारूफ अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं से मिलकर कुशल क्षेम जानी सभी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत रखने की अपील की। फिर बच्चे को आशीर्वाद देकर उनका काफिला लखनऊ की तरफ निकल गया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रधान विधायक प्रतिनिधि विकास किशोर आशू ने जोरदार स्वागत किया।