सी.एम.एस. छात्र को 44,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा सी.एम.एस. छात्र को 44,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप।

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्र दक्ष सचान को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना द्वारा 44,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। दक्ष को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इसके अलावा, अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ यूटाह, इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो एवं यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल एवं आस्ट्रेलिया की यूनिविर्सिटी ऑफ मेलबर्न ने भी इस प्रतिभाशाली छात्र को उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया है। दक्ष ने अपनी इस सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्र की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है।प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button