शिक्षक दिवस पर ऑनलाइन सम्मानित होंगे सी.एम.एस. शिक्षक

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा ‘शिक्षक दिवस’ के उपलक्ष्य में आगामी 5 सितम्बर, शनिवार को ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ का आयोजन आनलाइन किया जा रहा है। इस अवसर पर सी.एम.एस. के सभी 3000 शिक्षक व कार्यकर्ता आनलाहइन समारोह में जुड़ेगे, जहाँ सी.एम.एस. के विद्वान शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, नगद धनराशि व आकर्षक उपहारों से सार्वजनिक तौर पर पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा0 भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन व अन्य अतिथिगण सी0एम0एस0 शिक्षकों के प्रति हार्दिक धन्यवाद व आभार ज्ञापित करेंगे, जिनकी कर्तव्यनिष्ठा, लगन व कड़े परिश्रम की बदौलत विद्यालय के छात्रों ने शैक्षणिक क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं और सारी दुनिया में सी.एम.एस. का नाम रोशन किया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button