सिविल सर्विस कॉन्क्लेव 6 मार्च को!

सी.एम.एस. सिविल सर्विस कॉन्क्लेव 6 मार्च को…! (सी.एम.एस. के 20 पूर्व छात्र – आईएएस/आईएफएस/आईपीएस/आईआरएस होंगे शामिल) ।


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल का अंतर्राष्ट्रीय रिलेशन्स डिपार्टमेंट 6 मार्च को ऑनलाइन (जूम) पर ‘सी.एम.एस. सिविल सर्विस कॉन्क्लेव’ आयोजित करने जा रहा है।इस
कॉन्क्लेव में सी.एम.एस. के 20 पूर्व छात्र, जो कि वर्तमान में आईएएस/आईएफएस/ आईपीएस/ आईआरएस के रूप में देश-विदेश में अति प्रतिष्ठित एवं महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवायें देकर विद्यालय का नाम सारे विश्व में गौरवान्वित कर रहे हैं, इस कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। इस ‘सी.एम.एस. सिविल सर्विस कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन सी.एम.एस. के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में राज्य सभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी करेंगे। यह जानकारी सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी।


इस सिविल सर्विस कॉन्क्लेव में सी.एम.एस. के पूर्व छात्रों में – महामहिम गोपाल बागले, आईएफएस, श्रीलंका में भारत के राजदूत, महामहिम अपूर्व श्रीवास्तव,आईएफएस, महावाणिज्य दूतावास, टोरंटो, कनाडा, प्रकाश गुप्ता, आईएफएस, संयुक्त सचिव, शिखर सम्मेलन और संयुक्त राष्ट्र मामलों, विदेश मंत्रालय, सरकार (भारत) नेहा गिरी, आईएएस, सीएमडी, राजस्थान हैंडलूम कॅार्पोरेशन, जयपुर, नृपेंद्र सिंह, आईएएस, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और जिला भूमि सुधार अधिकारी, अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल, सोनाली गिरी, आईएएस, उपायुक्त, रूपनगर (रोपड़), पंजाब, लेफ्टिनेंट कर्नल, प्रशांत कुमार सिंह आईआरएसएमई, उप महानिदेशक, यूआईडीएआई – भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, प्रीति प्रियदर्शनी, आईपीएस, कमांडेंट – 31वीं बटालियन रूद्रपुर, उत्तराखंड, ऋषि गर्ग, आईएएस, डीएम और कलेक्टर, हरदा, एमपी, अभिषेक सिंह, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक, एटीएस, लखनऊ, ज्ञानेश्वर सिह, आईपीएस, उप महानिदेशक (डीडीजी), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), गृह मंत्रालय, भारत सरकार, अनुपम प्रकाश, आईआरएस, सीमा शुल्क और जीएसटी, भारत सरकार,अभिषेक पाठक, आईपीएस, उप महानिरीक्षक, एसएसबी (सशत्र सीमाबल), भारत नेपाल/भूटान सीमा,अतुल शर्मा, आईपीएस, उप निदेशक – यातायात, लखनऊ, उत्तर प्रदेश,मनोज कुमार मिश्रा, आईआरएस, संयुक्त आयुक्त, आयकर, नई दिल्ली,प्रांजल यादव, आईएएस, विशेष सचिव, राष्ट्रीय एकता विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, सुबूर एच. उस्मानी, आईआरएस, आयकर आयुक्त केंद्रीय रेंज -1, मुम्बई, दीपक मिश्रा, आईएएस, एसडीएम, बघलपुर, बिहार, क्षितेंद्र वर्मा, आईआरएस, केंद्रीय संयुक्त आयुक्त माल एवं सेवा कर, फरीदाबाद शामिल हैं। श्री शर्मा ने बताया कि सीएमएस संस्थापक-प्रबन्धक डॉ. जगदीश गाँधी ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले सभी प्रतिष्ठित सीएमएस पूर्व छात्र हमें बताएंगे कि कैसे सीएमएस शिक्षा के चार बिल्डिंग ब्लॉक ’जय जगत’ के मूल्य अर्थात् (1) सार्वभौमिक मूल्य, (2) वैश्विक समझ, (3) विश्व की सेवा और (4) सभी चीजों में उत्कृष्टता और सीएमएस शिक्षा के चार स्तंभ अर्थात् (1) ज्ञान, (2) बुद्धिमत्ता (3) आध्यात्मिक धारणा और (4) वाक्पटुता उनके भविष्य को आकार देने के साथ ही उनके व्यक्तित्व और कैरियर को आगे बढ़ाने में प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कॉन्क्लेव में सी.एम.एस. निदेशिका डॉ. भारती गाँधी, एम.डी. एवं प्रेसीडेन्ट प्रोफेसर गीता गाँधी के साथ सी.एम.एस. के सीईओ रोशन गाँधी के साथ ही सभी कैम्पसों की प्रधानाचार्यायें भी शामिल होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button