भाजपा के चुनावी कार्यक्रम

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार, 23 फरवरी 2022 को अमेठी, सुलतानपुर,प्रतापगढ़ व रायबरेली के प्रवास पर रहेंगे, जहां कई जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सुबह 11ः15 बजे तिलोई राजभवन के पीछे मैदान, तिलोई, अमेठी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12ः30 बजे कुड़वार बाजार, टेलीफोन एक्सचेंज के पास, इसौली, सुलतानपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।श्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 01ः30 बजे नेशनल इंटर कालेज मैदान, कादीपुर, सुलतानपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर 02ः40 बजे पट्टी पेट्रोल पम्प के बगल में,पट्टी,प्रतापगढ़ में जनसभा को सम्बोधित करेंगे तथा दोपहर 03ः45 बजे गन्ना काटा बगिया, डीह, रायबरेली में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी बुधवार, 23 फरवरी 2022 को बाराबंकी व बहराइच के प्रवास पर रहेंगे। जहां कार्यकर्ता संवाद, संगठनात्मक बैठक, जनसम्पर्क व जनसभाओं को संबोधित करेंगे।श्री सिंह सुबह 11ः30 बजे सरस्वती विद्या मन्दिर प्रांगण, रामसनेही घाट, बाराबंकी में माननीय प्रधानमंत्री जी की जनसभा में शामिल रहेंगे। इसके पश्चात दोपहर 02ः30 बजे मोतीपुर सिंचाई कालोनी, बलहा, बहराइच में जनसभा को संबोधित करेंगे।

उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा बुधवार, 23 फरवरी 2022 को संतकबीरनगर के प्रवास पर रहेंगे।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा दोपहर 12ः30 बजे कृष्ण पैलेस, बनियाबारी, खलीलाबाद, संतकबीरनगर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button