भाजपा विधायक अनुराग सिंह की लोकायुक्त से शिकायत

भाजपा विधायक अनुराग सिंह की लोकायुक्त से शिकायत।आय से अधिक व बेनामी संपत्ति का लगाया गंभीर आरोप,सरदार पटेल डेंटल कॉलेज के चेयरमैन व मिर्जापुर जिले के चुनार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हैं अनुराग सिंह ।

धनंजय सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान विधायक व विधानसभा निर्वाचन 2022 के लिए मिर्जापुर जिले की चुनार सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह के विरुद्ध बेनामी संपत्ति व रिहायशी जमीनों पर अवैध कब्जे सम्बन्धी तमाम गंभीर आरोप लगाते हुए लोकायुक्त से शिकायत की गई है। शिकायत में बिन्दुवार आरोप लगाया है। बताया जाता हैं कि शिकायत में दस्तावेज के रूप में लगभग पांच सौ पेज का भारी-भरकम साक्ष्य संकलन किया गया है। शिकायतकर्ता ने अनुराग सिंह की लोकायुक्त से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

शिकायतकर्ता आशीष सिंह ने सात बिन्दुओं में विधायक अनुराग सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। पहले बिंदु में विधायक पर आरोप लगाया है कि कई बोगस कंपनियां बनाकर बेनामी संपत्ति निवेश किया है। एक ही पता दिखाकर कई कंपनियां बनाई है। इन बोगस कंपनियों में बेनामी संपत्ति खपाई है। लखनऊ सहित कई शहरों में रिहायशी जमीनों पर कब्जा करने का ‌आरोप लगाया है साथ ही ट्रस्ट के माध्यम से जमीन की हेरा-फेरी और स्टाम्प चोरी का बेहद गंभीर आरोप लगाया है। कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि आने वाले समय में चुनार सीट भाजपा विधायक अनुराग सिंह की लोकायुक्त की जांच से मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इस सम्बन्ध में चुनार विधायक अनुराग सिंह से बात करने की कोशिश की गई लेकिन फोन नहीं उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button