संविधान के साथ-साथ चलता है समाजवाद : अनिल यादव

संविधान के साथ-साथ चलता है समाजवाद।कृष्ण गोपाल को पदाधिकारी बनाए जाने पर दी शुभकामनाएं।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केकेसी सपा कैंप कार्यालय पर एड0 कृष्ण गोपाल यादव को समाजवादी बाबासाहेब वाहिनी का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर माला फूल पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और बधाइयां दी गई इस दौरान लोगों ने मिठाई भी बांटी। इस मौके पर सुनील सिंह शिवा सपा प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, नरेंद्र यादव पूर्व सचिव समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ व शशिकांत यादव प्रदेश सचिव समाजवादी छात्र सभा, चौधरी शिवराम निषाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन, अविनाश जोशी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी जनेश्वर मिश्र ब्राह्मण महासमिति मनीष जोशी कोषाध्यक्ष समाजवादी जनेश्वर मिश्रा ब्राह्मण महासमिति सहित कई लोग बारी बारी से अभिवादन व शुभकामना दी।


इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता अनिल यादव ने कहा कि समाजवादी लोग सभी धर्मों और सभी वर्गों के लोगों का सम्मान करना जानते हैं। आज जिस तरह से मौजूदा भाजपा सरकार जातियों और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम किया है यह बिल्कुल ही देश और समाज के लिए हानिकारक है। देश और प्रदेश के लोग इसे बखूबी समझते हैं इसका जवाब वह अपने मतदान के माध्यम से दे रहे हैं धर्म और विचारधारा वही सही मानी जानी चाहिए जो देश के संविधान के साथ चल सके और उस को मजबूती प्रदान करने में सहायता करें।


भाजपा सरकार ने जिस तरह से संविधान को ताख पर रखकर प्रदेश की जनता को प्रताड़ित करने का काम किया है यह सिर्फ तानाशाही विचारधारा की प्रवृत्ति वाले लोग ही कर सकते हैं इस सरकार ने प्रदेश के किसानों को कुचलने वाले अपराधी को जमानत देने में जरा भी सोच विचार नहीं किया। हाथरस की बेटी को रात में फूंकने वाली सरकार नियम कानून की 5 साल तक लगातार धज्जियां उड़ाने का काम किया है आज जिस तरह से प्रदेश का किसान बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर है आज जिस तरह प्रदेश का शिक्षित युवा नौजवान बेरोजगार दर-दर भटक रहा है उसकी जिम्मेदार सिर्फ भारतीय जनता पार्टी और उसकी विचारधारा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button