संविधान पर चोट पहुँची तो सपा और बसपा घुटने टेक देंगे-प्रमोद तिवारी

लखनऊ। लखनऊ की 171-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी शहाना सिद्दीकी के कांग्रेस चुनाव जोन कार्यालय का राजाजीपुरम ई ब्लाक में उद्घघाटन किया गया। शाम 7:30 बजे पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी कार्यालय पहुँचे और फीता काट कर कार्यालय का उद्घघाटन किया । इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसके बाद कार्यालय में मौजूद लोगों से मुख़ातिब होते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस बार का चुनाव इस मुद्दे पर है कि क्या इस मुल्क में लोकतंत्र रहेगा या नही रहेगा। उन्होंने कहा कि कल को अगर संविधान पर चोट पहुँची तो सपा और बसपा घुटने टेक देंगे क्योंकि इन सब की फ़ाइल खुली हुई है सिर्फ कॉंग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसकी खुली फ़ाइल में क़ुर्बानी ही क़ुर्बानी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button