पहले चरण में ही भाजपा की जमानत जप्त-अनिल यादव

शशिकांत यादव को समाजवादी छात्र सभा में प्रदेश सचिव बनने पर लोगों ने दी बधाई।पहले चरण में ही भाजपा की जमानत जप्त।छलके शिवा भाजपा के तरकश में कुछ नहीं।

लखनऊ। शशि यादव को समाजवादी छात्र सभा का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर लोगों ने जोर-शोर के साथ बधाई दी और उज्जवल राजनीतिक जीवन की कामना की। इस मौके पर समाजवादी नेता अनिल यादव और उनके सहयोगियों द्वारा माला फूल पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर बधाई दी इस मौके पर सुनील सिंह शिवा सपा प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ नरेंद्र यादव पूर्व सचिव समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ चौधरी शिवराम निषाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन अविनाश जोशी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी जनेश्वर मिश्र ब्राह्मण महासमिति मनीष जोशी कोषाध्यक्ष समाजवादी जनेश्वर मिश्रा ब्राह्मण महासमिति सपना सिंह अजय श्रीवास्तव हर्ष यादव अरविंद यादव सहित कई लोग बारी बारी से अभिवादन व शुभकामना दी।

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाजवादी नेता अनिल यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहां की प्रथम चरण चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा नेताओं के सुर बदलने लगे हैं वहीं अब भारतीय जनता पार्टी के पास छालऔर धोखे के अलावा अब कुछ नहीं बचा है आगामी विधानसभा चुनावी चरणों में प्रदेश की जनता एक तरफा समाजवादी पार्टी को मतदान करने जा रही है ऐसे में भाजपा के चुनावी तरकश में कल के सिवा कुछ नहीं रहा भाजपा 5 सालों से लगातार प्रदेश की जनता पर अत्याचार पर अत्याचार किए जा रही है प्रदेश की जनता अत्याचार का जवाब देना जानती है वह भारतीय जनता पार्टी को जड़ से उखाड़ कर फेंक देगी और प्रदेश में मजबूत समाजवादी सरकार बनाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button