Tuesday, January 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या विधायक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व0 कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

विधायक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व0 कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

202

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव

अयोध्या/भेलसर। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर मंगलवार को रूदौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत नरौली गांव में मंडल महामंत्री विधानसभा रूदौली किशोरीलाल भारती के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति विधानसभा उ.प्र.के सभापति रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने स्व.कल्याण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित किये।साथ ही भाजपा पदाधिकारीगण व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।जिसमें स्व.कल्याण सिंह को नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।


भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्व. कल्याण जी हम सबके बीच नही है लेकिन उनके विचार उनकी भावनाएं और देशभक्ति का जज्बा हमेशा हम सबको मार्गदर्शन देगा।कहा कि स्व.कल्याण सिंह जी को जब अवसर मिला तो शासन की धमक और इकबाल का परिचय देते हुए उन्होंने सनातन आस्था को मजबूती के साथ प्रस्तुत किया।इस अवसर पर मंडल महामंत्री विधानसभा रूदौली किशोरीलाल भारती,अमरनाथ लोधी,पूर्व मंडल अध्यक्ष डा राम चंद्र यादव,राम नारायन जायसवाल,हरि श्रवण दूबे,राम नाथ लोधी,राम भगत यादव,श्री किशन,शत्रोहन गुप्ता,जगन्नाथ यादव,जगेसर लोधी,रजनीश भारती आदि लोग मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं ने स्व.कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर तहसील रूदौली के अधिवक्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।मंगलवार को प्रदेश के पूर्व सीएम एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर बार एसोसिएशन रुदौली के अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर गहरा दुख व्यक्त किया व उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।श्रद्धांजलि सभा मे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद द्वेदी व महामंत्री वेद तिवारी,अधिवक्ता कुलभूषण यादव,अफसर रज़ा रिज़वी,कृष्ण मगन सिंह,साहेब सरन वर्मा,रामभोला तिवारी,गोरखनाथ तिवारी,गया शंकर कश्यप,अयाज़ अहमद,संतोष कुमार श्रीवास्तव,मो0 फहीम खान,अली हैदर,रमेश सिंह,अजय यादव,संतोष कुमार पाण्डेय,बालेन्द्र सिंह,इम्तियाज अहमद,बलदेव शर्मा,शकील अहमद,सालिकराम यादव,गोविंद प्रताप सिंह,शाह अदनान,अमरेन्द्र मिश्रा,अजय कुमार,कमरुद्दीन,चंद्रेश पाण्डेय,रजनीश कश्यप,रियाज़ अंसारी,दरवेश खान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।