Sunday, February 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अभय मिश्रा बने अमेठी फोटोग्राफर एसोसिएशन के तहसील प्रभारी

अभय मिश्रा बने अमेठी फोटोग्राफर एसोसिएशन के तहसील प्रभारी

223

अमेठी । अमेठी शहर में स्थित रेनबो होटल में उत्तर प्रदेश फ़ोटोग्राफर एसोसिएशन अमेठी इकाई की एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें संगठन द्वारा अभय मिश्रा को अमेठी तहसील प्रभारी की नियुक्त किया गया ।
उत्तर प्रदेश फोटोग्राफर एसोसिएशन अमेठी इकाई के ज़िला प्रभारी शिवलाल यादव ने बैठक का संचालन किया।बैठक की अध्यक्षता अमेठी इकाई के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा ने की। जिसमे सर्व सम्मति से अभय मिश्रा को सङ्गठन की अमेठी तहसील का प्रभारी बनाया गया।


अभय मिश्रा को प्रभारी बनाये जाने पर संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। नवनियुक्त तहसील प्रभारी अभय मिश्रा ने कहा कि संगठन द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निष्ठा व लगन से निर्वहन करूँगा।बैठक में उदयराज, अभय मिश्रा, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, प्रदीप यादव,महेंद्र बहादुर ने उत्तर प्रदेश फोटोग्राफर एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की।


इस अवसर पर महामंत्री शिवलाल,सचिव के के भारती , कोषाध्यक्ष रिंकू ओझा, उपाध्यक्ष सचिन शंकर गंज, मीडिया प्रभारी प्रमोद वर्मा, उपाध्यक्षअनुज शर्मा,अनिल निरंकारी, आदित्य,अक्षम यादव,शिव पूजन मौर्य,हरिनारायण पांडेय समेत तमाम फोटोग्राफर मौजूद रहे। बैठक के दौरान अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने अपने उद्बोधन में फोटोग्राफर्स में एकता और सहयोग पर बल दिया । सङ्गठन के अमेठी प्रभारी शिवलाल यादव ने जिले के सभी फोटोग्राफर्स के तकनीकी उत्थान के प्रति अपनी और फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रतिबद्धता जताई।