सी.एम.एस. छात्र ‘एपी स्कॉलर विद डिस्टिंक्शन अवार्ड’ से सम्मानित

एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) परीक्षा में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु,सी.एम.एस. छात्र ‘एपी स्कॉलर विद डिस्टिंक्शन अवार्ड’ से सम्मानित

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र प्रभव खेड़ा ने एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) परीक्षा में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ‘एपी स्कॉलर विद डिस्टिंक्शन अवार्ड’ अर्जित कर विद्यालय का नाम सारे देश में गौरवान्वित किया है। यह प्रतिष्ठित अवार्ड उन छात्रों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने  अपनी बौद्धिक क्षमताओं के बलबूते अभूतपूर्व शैक्षणिक प्रतिभा प्रदर्शित की है। प्रभव ने इस अत्यन्त प्रतिष्ठित एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) परीक्षा में कुल पाँच विषयों में से चार विषयों में शत-प्रतिशत अर्थात परफेक्ट 5 स्कोर अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने प्रभव की अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है, साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों व प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त को बधाई दी, जिनकी लगन, परिश्रम व कर्तव्यनिष्ठा की बदौलत सी.एम.एस. छात्र शैक्षणिक क्षेत्र में दिन-प्रतिदन नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

      सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) परीक्षा का आयोजन अमेरिका के कालेज बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसमें विश्व भर के मेधावी छात्र प्रतिभाग करते हैं। इस वर्ष एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) परीक्षा का आॅनलाइन आयोजन किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि ‘ए.पी. स्काॅलर अवार्ड’ अर्जित करने वाले छात्रों को विश्व के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के अलावा और भी बहुत सारी सहूलियतें मिलती हैं। वास्तव में, यह परीक्षा छात्रों की शैक्षणिक योग्यता, क्षमता व बहुमुखी प्रतिभा को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का प्रवेश द्वार है, जिसकी मदद से छात्र विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं।

                श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button