Friday, April 24, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार की हत्या

छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार की हत्या

324

गाज़ियाबाद में बदमाशों ने एक पत्रकार पर गोली मारी थी क्योंकि उसने 16 जुलाई को भांजी के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत की थी। 20 जुलाई की सुबह घायल पत्रकार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पत्रकार विक्रम जोशी पर गोली चलाए जाने के मामले में अब तक पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं, चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड भी कर दिया गया है।