अखिलेश यादव का जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में विविध प्रकार के आयोजन हुए। अखिलेश यादव का जन्म दिन उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की जनता, विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया। प्रदेश कार्यालय लखनऊ के बाहर अरमान खान एवं राजन त्रिवेदी ने भंडारा का आयोजन कर उपस्थित लोगों के बीच फल भोजन, मास्क, सेनिटाइजर, पौधा वितरित किया। नवीन धवन (बंटी) और देवेन्द्र सिंह यादव, दीपक पाण्डेय टेशू एवं आलोक त्रिपाठी ने भंडारे के माध्यम से भोजन का वितरण किया।


समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा0 राजपाल कश्यप के नेतृृत्व में कैम्प कार्यालय दारूलसफा में गरीबों और जरूरतमंदों में राशन वितरण एवं चिनहट में 48 पौधे रोपित किए।अखिल भारतीय चित्रांश महासभा, निराला नगर के द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया।

May be an image of 14 people, beard, people standing and people sitting

अनुराग यादव ने कहा कि देश की सबसे बड़ी उम्मीद व देश के युवाओं आदर्श गरीबों, मजदूरों, किसानों ,अगड़ों ,पिछडो और युवाओं की आवाज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।प्रगति के पर्याय उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित क्षेत्रवासियों द्वारा कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। लोगों का इतना स्नेह, इतना सम्मान, इतनी ऊर्जा व इतना समर्थन देखकर यह प्रतीत होता है, कोई संदेह नहीं कि 2022 में समाजवादी पार्टी कि सरकार बनेगी। ईश्वर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी को दीर्घायु करें एवं पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के पुनरुत्थान का अवसर दें।सरोजनीनगर में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनुराग यादव के नेतृत्व में सरोसा-भरोसा प्राथमिक विद्यालय में 48 पौधे रोपित किए गये।


समाजवादी रसोई की ओर से पक्का पुल स्थित लेटे हनुमान जी मंदिर पर अखिलेश यादव का जन्मोत्सव आयोजन हुआ। इस अवसर पर 40 किलो का केक काटा गया और 12 घंटे भंडारा चलाया गया। इसका आयोजन समाजवादी युवजन सभा के नि0 राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने किया।


समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में निर्मित लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनीस राजा के नेतृत्व में राहगीरों को भोजन, मिठाई और केक वितरित किया गया। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह देव के संयोजन में लोहिया हॉस्पिटल में भोजन वितरण कार्यक्रम हुआ। जितेन्द्र कुशवाहा, ओम यादव, अखिलेश कुमार, लाल बाबू ने सहयोग किया। समाजवादी छात्र सभा द्वारा जानकी वाटिका और अधिवक्ता धीरज यादव ने रिवाज पैलेस हंसखेड़ा, पारा में अखिलेश यादव के दीर्घायु जीवन की प्रार्थना के लिए सुंदर कांड का आयोजन किया लोहिया इस्टीटयूट में श्री टी0डी0 सिंह ने मरीजों के बीच भोजन सामग्री का वितरण किया।


खम्मन पीर चारबाग मजार पर समाजवादी युवजन सभा ने चादर चढ़ाकर 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर श्री शैलेश कुमार शैलू सहित युवजन सभा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।पूर्व मंत्री के0के0 गौतम ने केक काटकर जन्मदिन समारोह मनाया गया। बख्शी का तालाब विधान सभा के चिनहट, टेरा खास में राम सागर यादव और छठा मील फायर ब्रिगेड स्टेशन पर विजय सिंह यादव के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और पौधारोपण किया गया। डा0 आशुतोष वर्मा के नेतृृत्व में मनकामेश्वर मंदिर में हवन-पूजन और अनाथालय में बच्चों को कपड़े एवं खिलौने वितरित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश का जन्मदिन मनाया गया। श्री राम औद्योगिक अनाथालय में केक और फल वितरित किया गया।

May be an image of 3 people and text that says 'खुशहाली वापस लायेंगे. को प्रगति पर्याय उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 श्री अखिलेश यादव जन्मदिन मुबारक अनुराग यादव पूर्व प्रत्याशी 170, सरोजनी नगर विधानसभा'


समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने हनुमान सेतु मन्दिर, शाहमीना शाह की मजार और मेडिकल कालेज सहित अन्य जगहों पर गरीबों में फल वितरण कर 2022 में समाजवादी सरकार बनाने की प्रार्थना की गयी। कार्यक्रम का आयोजन मो0 आजम खान और रूबी खान ने किया।
लखनऊ सेन्ट्रल बार के हाल में केक काटकर अधिवक्ताओं ने अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष सुनील द्विवेदी और महामंत्री बृजेश यादव की उपस्थिति में अधिवक्ता सभा की प्रदेश सचिव श्रीमती ममता सिंह ने आयोजन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ -पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव आज यानी एक जुलाई को अपना 48 वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस उपलक्ष्‍य में सपा नेता और कार्यकर्ता कल से ही जगह-जगह केक काटकर खुशी का इजहार कर रहे हैं और मंदिरों में पूजा-पाठ कर उनकी लम्‍बी आयु की दुआ मांग रहे हैं। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने भी खुद अखिलेश यादव को फोन किया। उन्‍होंने सपा मुखिया को जन्‍मदिन की बधाई दी। 


कल्ले मन शिवालय, अलीगंज मंदिर में अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वास्थ्य बने रहने के लिए पूजा की गयी। गरीब-जरूरतमंदों को राशन वितरण किया गया। यह आयोजन पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला के नेतृत्व में हुआ। लखनऊ के शेखर हास्पीटल में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन राहुल सिंह ने किया। पूजा शुक्ला ने महर्षि विश्वविद्यालय के पास अखिलेश यादव की विकास नीतियों पर आधारित वीडियांे प्रोजेक्टर से जागरूकता अभियान चलाया।


महिला सभा ने एस0बी0एन0 इण्टर कालेज, नरपत खेड़ा में 11 पौधों का वृृक्षारोपण और अन्नदान कार्यक्रम किया गया। जिसका आयोजन बन्दना चतुर्वेदी ने किया। समाजवादी साहू-राठौर सभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन का भव्य आयोजन किया। कल्ली पूरब लखनऊ में केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। जिसका आयोजन एस0के0राय ने किया।
प्रयागराज के फाफामऊ स्थित श्रृंगवेरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म उत्सव पर महाराजा निषादराज गुह्य की प्रतिमा के सामने निषाद समाज के बुजुर्गों और महिलाओं को वस्त्र और मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री संदीप यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख सोरांव ने किया। इस अवसर पर सर्वश्री पप्पू लाल निषाद बतौर मुख्य अतिथि और श्री अमृत लाल निषाद, भोला नाथ निषाद, बंसल निषाद, मीरा निषाद सहित अन्य लोग सहयोगी थे।


अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ग्राम रहीमाबाद, गहरू गांव, सरोजनी नगर में भोजन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसमें थारू समाज के लोग शामिल थे। मक्काखेड़ा में अनुसूचित जनजाति के लोगो को भोजन बांटा गया। मनीष सिंह नि0 राष्ट्रीय महासचिव युवजन सभा, चन्द्रशेखर कुमार भूतपूर्व सैनिक, कामिनी पटेल आदि ने इसमें सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button