कुल देवता मंदिर करमा के प्रांगण में श्रीराम दरबार भगवान शंकर की प्रतिमा स्थापित

अयोध्या। करमा गांव में स्थित सत्या आश्रम देव फाउण्डेशन के संस्थापक न्यायामूर्ति देवी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कुल देवता मंदिर करमा के प्रांगण में श्रीराम दरबार भगवान शंकर की स्थापित प्रतिमा के समीप आज आसाढ़ मास के प्रथम मंगल के शुभ अवसर पर कलयुग के देव गुरू तुल्य परम गुरूदेव हनुमान जी महाराज की प्रतिमा की वैदिक मंत्रोचार के साथ एवं विधि विधान के साथ स्थापना की गयी। इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों में राजेश सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रवि सिंह सिसौदिया सहित अन्य क्षेत्रीय, सम्मानित नागरिक, आचार्यगण उपस्थित थे।

उक्त अवसर पर अयोध्या मण्डल के उपनिदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार द्वारिकाधीश सिंह एवं अन्य मीडिया कर्मियों को भी रामनामी शाल व प्रसाद देकर सम्मानित किया गया तथा इस अवसर पर साधु संतों का विशेष भंडारे का आयोजन हुआ तथा यहां पर पुनः कल 30 जून 2021 को विशेष रूप से सत्या आश्रम देव फाउण्डेशन एवं श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button